{"_id":"66de1b1ecb7229a2fe078134","slug":"complained-about-illegal-construction-on-cm-window-np-solved-the-problem-without-taking-any-action-jind-news-c-199-1-sroh1009-122722-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध निर्माण की सीएम विंडो पर शिकायत दी, नप ने बिना कार्रवाई किए समस्या का कर दिया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध निर्माण की सीएम विंडो पर शिकायत दी, नप ने बिना कार्रवाई किए समस्या का कर दिया समाधान
Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी39: वह निर्माण जिस पर गली में बेसमेंट का लेंटर लगाकर अतिक्रमण करने के आरोप हैं। स्रोत श
जींद। एकता नगर में अवैध निर्माण कर गली पर लगभग दो फुट तक बेसमेंट पर लेंटर डालकर कब्जा करने के आरोप लगाए लगाए गए हैं। इसकी शिकायत नगर परिषद को भी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने डीसी व सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर नगर परिषद ने बिना अवैध निर्माण हटाए सीएम विंडो तथा डीसी को दी शिकायत पर विभाग को गुमराह करते हुए समस्या का समाधान होने की बात सीएम विंडो पर दे दी।
एकता नगर कॉलोनी निवासी रामनिवास मलिक ने 3 जून को नगर परिषद में शिकायत देकर बताया कि उनके मकान के सामने गली में अवैध निर्माण किया गया है। निर्माण के दौरान गली में बेसमेंट का लेंटर लगभग दो फीट तक बाहर निकाला गया है। इसको लेकर उसने नगर परिषद के कई चक्कर काटे, लेकिन अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सरकार के शुरू किए गए समाधान शिविर व सीएम विंडो पर शिकायत दी। इसमें भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटा। जब उसने सीएम विंडो से जवाब मांगा तो वहां से जवाब मिला कि नगर परिषद ने समस्या का समाधान कर दिया है।
रामनिवास मलिक ने आरोप लगाया कि न तो उनसे किसी अधिकारी व कर्मचारी ने बात की और न ही अवैध निर्माण हटवाया गया है। सीएम विंडो पर दी शिकायत में नगर परिषद के अधिकारियों ने बिना कुछ किए ही समाधान की बात कहकर मामले का निपटारा दिखाया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम विंडो शुरू की है। इस पर अधिकारी काम करने के बजाय सीएम को ही गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
भेजा जा चुका है नोटिस, जांच करवाकर हटवाया जाएगा अवैध निर्माण
नगर परिषद को जो शिकायत मिली थी, उसके आधार पर अवैध निर्माण करवाने वालों के पास नोटिस भेजा गया था। अब अंतिम नोटिस भेजकर गली से अवैध निर्माण हटवाया जाएगा। सोमवार को कर्मचारियों की इसके लिए ड्यूटी लगाई जाएगी। फिलहाल चुनाव में व्यस्त होने के कारण अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई है। शहर में कहीं भी अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। -ऋषिकेश चौधरी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, जींद।