फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Company's CEO and manager arrested for embezzling crores from investors

Jind News: निवेशकों के करोड़ों हड़पने पर कंपनी का सीईओ और मैनेजर काबू

Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Company's CEO and manager arrested for embezzling crores from investors
जींद। शहर थाना सफीदों पुलिस ने निवेशकों के साथ लगभग 12 करोड़ की धोखाधड़ी करने करने वाली कंपनी के सीइओ और उसकी मैनेजर पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सफीदों के वार्ड दो निवासी नवीन और अन्य निवेशकों ने 9 अक्तूबर 2024 को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि अप्रैल 2022 में उसका संपर्क जीएफ एक्स अकादमी प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रिंकू ढांडा, उसकी सीएमडी पत्नी सोनिया, कंपनी के सीईओ निर्दोष और उसकी मैनेजर पत्नी अंजलि से हुआ था। आरोपियों ने बताया था कि उनकी कंपनी 40 माह में निवेश राशि का दोगुना कर देती है। उन्होंने फिर बड़े-बड़े सेमिनार किए। इससे वह झांसे में आकर अपने जानकारों और रिश्तेदारों समेत 1500 लोगों को जोड़कर लगभग साढ़े 12 करोड़ का निवेश कंपनी में कर लिया।
विज्ञापन

दिसंबर तक लोगों के खातों में राशि आती रही। इसके बाद राशि आनी बंद हो गई। जब उन्होंने कंपनी के मालिकों से पूछा तो महीना दर महीना उन्हें टरकाते रहे। काफी कोशिश के बाद भी आरोपियों ने उनकी निवेश राशि का नहीं लौटाया। शहर थाना पुलिस ने नवीन और अन्य निवेशकों की शिकायत पर निवेश कंपनी के रिंकू ढांडा, सोनिया, निर्दोष कुमार, उसकी पत्नी अंजलि के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के सीईओ निर्दोष उसकी मैनेजर पत्नी अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed