फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Come to the aid of the defeated, your servant calls out...

Jind News: हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे...

Sun, 26 Apr 2026 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Come to the aid of the defeated, your servant calls out...
26जेएनडी27-श्याम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कीर्तन में गीत प्रस्तुत करती कलाकर। स्रोत श्रद्धा
जींद। उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बनने वाले खाटू श्याम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के बाद नींव ईंट रखी गई। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिसमें भजन गायक पूजा शाह पानीपत, पावनी खुराना हिसार और शिवम गोयल उचाना ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन सोनू बंसल उचाना ने किया। मंदिर अब बनने लगा है हारे के सहारे और नीले चढ़ सांवरा आएगा जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन


मंदिर निर्माण को लेकर कई महीनों से तैयारियां चल रही थीं। नींव स्थल को फूलों से सजाया गया और 11 धामों की मिट्टी व जल को पीतल के कलश में स्थापित किया गया। मुख्य पुजारी लक्ष्य सिंह चौहान खाटू धाम से पहुंचे और इत्र प्रसाद वितरित किया। कुलदेवी भीमेश्वरी देवी के नाम से पहली ईंट रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. रामप्रकाश मुदगिल, डॉ. सुरेश गुप्ता, सतपाल गोयल, रामनिवास दनौदा, सुरेंद्र गर्ग, बलवान शर्मा, राजू शर्मा, सतपाल, बल्ली, वेदप्रकाश गर्ग, राजेंद्र मित्तल, सुशील सोनी, प्रदीप कुमार, प्रवीण एंजल, चिराग, गौरव, हैप्पी, दीपक और दीपेश बंसल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

26जेएनडी27-श्याम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कीर्तन में गीत प्रस्तुत करती कलाकर। स्रोत श्रद्धा

26जेएनडी27-श्याम मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कीर्तन में गीत प्रस्तुत करती कलाकर। स्रोत श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed