{"_id":"57c9c0f74f1c1bb3652cb097","slug":"collect-recort-of-druges-material-broker-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा कारोबारियों की कुंडली तैयार कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा कारोबारियों की कुंडली तैयार कर रही पुलिस
jind
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी श्ाश्ाांक अानंद।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के बढ़ रहे धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। शुरुआत में पुलिस नशे के सौदागरों की पहचान के लिए अभियान चलाया और उसके साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की रणनीति भी तैयार की है। पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता को अभियान से जोड़ा है, ताकि किसी के संरक्षण से नशे के सौदागर बच न पाएं। इसके लिए एसएसपी शशांक आनंद ने खुद का नंबर आम जनता में जारी करके वाट्सएप के माध्यम से जिले के प्रत्येक एरिया में हो रहे नशे के कारोबारियों की डिटेल मांगी है। जिस भी थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है उस पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों व स्थानीय पुलिस की होगी। अगर सूचना के बावजूद पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उस क्षेत्र के थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसएसपी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
मुखबिरों के सहारे पहुंचा जाएगा नशे के सौदागरों तक
जिले में नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों की कुंडली को खंगालने के लिए पुलिस मुखबिरों का सहारा ले रही है। मुखबिरों के सहायता से पता किया जा रहा है कि इन नशे के सौदागरों को किसका संरक्षण मिल रहा है। अगर किसी का संरक्षण मिल रहा है तो नशे के सौदागर के साथ-साथ उसे संरक्षण देने वाले के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
आम जनता से लेंगे मदद
एसएसपी शशांक आनंद ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस गोरखधंधे से से जुड़ा व्यक्ति कितना पावरफुल क्यों न हो, लेकिन उसे बक्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील है कि वह पुलिस का सहयोग करें और पुलिस को सूचना दें कि जहां भी नशे के धंधे से जुड़े लोगों की जानकारी उन्हें दें। कोई व्यक्ति स्वयं एसएसपी के मोबाइल नंबर 8814011500 पर एसएमएस व व्हाटसएप के माध्यम से पूरे ब्योरा व पता सहित सूचना दे सकता हैं। जो भी व्यक्ति सूचना देगा उसका नाम व पता भी गुप्त रहेगा। पुलिस की इस मुहिम के साथ जुड़कर अपने क्षेत्र को नशे से दूर रख सकेंगे।