फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CMO sought a report on the expansion of the emergency ward in the hospital

Jind News: सीएमओ ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के विस्तार की मांगी रिपोर्ट

Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
CMO sought a report on the expansion of the emergency ward in the hospital
01जेएनडी24-इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली। संवाद
जींद। सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने शुक्रवार को चिकित्सा अधिाकारियों के साथ नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, लैब, ओपीडी वार्ड और ओआरएस सेंटर का दौरा किया और साथ ही अस्पताल में तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ की उपस्थिति के साथ साफ सफाई को देखा। उन्होंने अधिकारियों से इमरजेंसी वार्ड को 10 से 20 बेड का बनाए जाने के कार्य को लेकर प्रगति रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि इमजरेंसी वार्ड के विस्तार को लेकर वार्ड के पीछे के कमरे को इमरजेंसी में मिलाया जाएगा। इस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में लैब, लेबर रूम और वार्डों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, एमएस डॉ. अरविंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करना ही उद्देश्य : सीएमओ
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि भविष्य में भी वे नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करती रहेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को समय पर तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed