{"_id":"66048ffdb66d7abb05062785","slug":"cm-nayab-singh-saini-will-come-to-uchana-on-march-30-jind-news-c-199-1-jnd1001-114920-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 30 मार्च को उचाना आएंगे सीएम नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 30 मार्च को उचाना आएंगे सीएम नायब सिंह सैनी
Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
उचाना। लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा चुनावी मोड में नजर आने लगी है। हिसार लोकसभा से रणजीत चौटाला को भाजपा द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है। 30 मार्च को चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने सीएम नायब सिंह सैनी उचाना आएंगे। इससे पहले कपास मंडी में जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा।
जनसभा स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष राजू मोर पहुंचे। भाजपा के सीनियर कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे। सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला, भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला भी जनसभा का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर डॉ. राज सैनी, ओमप्रकाश थुआ, ओमप्रकाश नैन, देवेंद्र अत्री, संदीप आर्य घोघड़िया, रिछपाल काब्रच्छा, सुरेंद्र सुदकैन, बलकार डाहोला, नरेश सौंगरी, सेवा सिंह पालवां, श्यामा बंसल, नीरज गोस्वामी मौजूद रहे।