फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying's team raided the medical college under construction

Jind News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में की छापेमारी

Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
CM Flying's team raided the medical college under construction
मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : Jind
जींद। गांव हैबतपुर में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर को सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरएमसी (रेडि मिक्स कंकरीट) लिए किए गए बोरवेल की एनओसी नहीं मिली। वहीं माइनिंग से संबंधित निर्माण सामग्री के बिल भी नहीं पाए गए। इस पर टीम में शामिल जनस्वास्थ्य विभाग तथा माइनिंग विभाग ने आरएमसी प्लांट संचालक को नोटिस जारी किया है। टीम में माइनिंग, जनस्वास्थ्य विभाग के अलावा लघु उद्योग, दमकल, सिंचाई, बिजली निगम, डीटीपी स्टाफ भी शामिल हुआ।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि गांव हैबतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में लगे आरएमसी प्लांट में नियमों की उल्लंघना हो रही है। इसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसमें सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतपाल, पॉल्यूशन विभाग के विकास हुड्डा, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रदीप कुंडू, लघु उद्योग से चेतना, दमकल से सुनील कुमार, सिंचाई विभाग से रजनीश खनन विभाग से मोहित, डीटीपी से गौरव बंसल, बिजली निगम से बिजेंद्र शामिल हुए। शुक्रवार को टीम ने मेडिकल कालेज के आरएमसी प्लांट में दस्तक दी तो प्लांट चलता पाया गया।
विज्ञापन

टीम ने प्लांट में प्रयोग किए जा रहे पानी के लगे बोरवेल की एनओसी मांगी तो संचालक उसे दिखाने में नाकाम रहा। मेडिकल कालेज निर्माण में की जा रही सामग्री से संबंधित बिल वगैराह मांगे गए तो संचालक उन्हें भी नहीं दिखा पाया। इसपर जनस्वास्थ्य विभाग तथा माइनिंग विभाग ने आरएमसी प्लांट संचालक को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। आगामी कार्रवाई दोनों विभागों द्वारा अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरवेल की एनओसी नहीं मिली
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि आठ विभागों के साथ मिल कर संयुक्त तौर पर आरएमसी प्लांट में दस्तक दी गई थी। जिसमें बोरवेल की एनओसी नहीं मिली और न ही बजरी, डस्ट से संबंधित बिल मिले। जिस पर दोनों विभागों द्वारा प्लांट को नोटिस जारी किए गए हैं। आगामी कार्रवाई दोनों विभागों द्वारा अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed