{"_id":"65f0b147f4d279bf6b04b524","slug":"cm-flying-and-food-safety-department-team-raided-two-factories-jind-news-c-199-1-sroh1006-114279-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दो फैक्टरियों में छापा डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दो फैक्टरियों में छापा डाला
Wed, 13 Mar 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
जींद/नरवाना। दिल्ली-संगरूर हाईवे के नजदीक ऑटो मार्केट में सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने मंगलवार को दो फैक्टरियों में छापा डाला।
टीम को सूचना मिली थी कि दोनों फैक्टरियों में नकली पनीर और दूध बनाया जा रहा है। इस सूचना पर सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छोटूराम पार्क के पीछे बनी श्री बालाजी डेयरी में पहुंची और जांच कर 400 किलोग्राम पनीर के सैंपल लिए। इसके बाद इसी फैक्टरी में 480 लीटर तेल के भी सैंपल भरे। जांच के दौरान फैक्टरी में सफाई व्यवस्था नहीं मिली। टीम ने सैंपल भरने के बाद मालिक को सफाई व्यवस्था के निर्देश जारी किए। इसके बाद गिल दूध और पनीर डेयरी में भी टीम सदस्यों ने दस्तक दी। वहां से 1600 लीटर दूध का सैंपल लिया। सैंपल के चार नमूने तैयार किए गए। मौके पर फैक्टरी मालिक के नहीं मिलने पर मौजूद कर्मचारी के टीम सदस्यों ने हस्ताक्षर करवाए। फूड सेफ्टी विभाग से डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि छोटूराम पार्क के पीछे दूध व पनीर की फैक्टरियां खुली हुई हैं और यहां नकली माल तैयार किया जाता है। इस सूचना पर सीएम फ्लाइंग को साथ लेकर छापा डाला और तैयार किए माल के सैंपल लिए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।