फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying and Excise Department caught illegal liquor contract, recovered 35 cases of beer

Jind News: सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध शराब ठेका ,बीयर की 35 पेटी बरामद

Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and Excise Department caught illegal liquor contract, recovered 35 cases of beer
अलेवा। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) और आबाकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक सतपाल सिंह और आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राधेश्याम के नेतृत्व में शुक्रवार को बिघाना गांव में अवैध शराब ठेके पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने वहां पर पानीपत जिला के गांव औझा निवासी महेंद्र मिला। टीम ने उससे संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन महेंद्र के पास ठेका चलाने से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले।
विज्ञापन

टीम ने मौके से अंग्रेजी, देशी व बीयर की 35 पेटी बरामद कर अलेवा पुलिस के हवाले कर दी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) के उप निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि बिघाना गांव में अवैध रूप से शराब ठेका चलाया हुआ है। टीम ने सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम के साथ बिघाना गांव में ठेके पर मिले औझा गांव निवासी महेंद्र से शराब का ठेका चलाने से संबंधित कागजात मागें तो वह किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed