जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरमेंट (सेव) की ओर से रविवार सुबह महात्मा गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में आयोजित यह संस्था का 479वां स्वच्छता अभियान रहा। प्रधान नरेंद्र नाडा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। केवल घर और आसपास झाड़ू लगाने से स्वच्छता कायम नहीं रह सकती। सफाई के बाद एकत्रित कूड़े को उचित स्थान पर डालना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग में स्वच्छता की भावना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को घर से निकलने वाले कूड़े को डस्टबिन में डालने की आदत अपनानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि गीला, सूखा और अन्य प्रकार का कूड़ा खुले में न फेंककर डस्टबिन में डालें और नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही सौंपे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। इस अवसर पर सुल्तान सिंह आर्य, बलबीर सिंह श्योकंद, डॉ. राजेंद्र सिंह, सूरजभान सिहाग, रोहतास गुप्ता, बलवीर सिंह ईगराह, बलजीत सिंह रेढू, अजीत सिंह मलिक, अजमेर सिंह चौहान, हरबीर सिंह, कृष्ण भारद्वाज, ब्रह्मजीत देशवाल, विनय सैनी और मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद