{"_id":"656b7896d871d80e2805881c","slug":"cleanliness-campaign-conducted-from-patiala-chowk-to-railway-road-jind-news-c-199-1-jnd1001-9594-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पटियाला चौक से रेलवे रोड तक चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पटियाला चौक से रेलवे रोड तक चलाया सफाई अभियान
Sun, 03 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी13: पटियाला चौक पर सफाई अभियान चलाते सेव संस्था के पदाधिकारी। संवाद
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट (सेव) ने शनिवार को पटियाला चौक से रेलवे रोड एरिया में सफाई अभियान चलाया। सेव संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 358वां अभियान था। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट रणवीर सिंह ने विशेष शिरकत की और संस्था के सदस्यों का हौसला बढ़ाया।
संस्था सदस्यों ने रोड पर पड़े पॉलिथीन को उठाते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया। कमांडेंट रणवीर सिंह ने कहा कि भारत विकासशील देश है इस लिए स्वच्छता बहुत महत्व रखती है। इस मौके पर अजमेर चौहान, रोहतास गुप्ता, महेश सैनी नंबरदार, सुजान सिंह पूनिया, मास्टर जोरा सिंह रेढू, सुल्तान सिंह आर्य, श्याम, हरिओम शर्मा, अजय नागपाल ने योगदान किया।