फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clean workers protested against the administration to collect garbage with heavy police force

भारी पुलिस बल के साथ कूड़ा उठाने निकले प्रशासन का सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

Wed, 26 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Clean workers protested against the administration to collect garbage with heavy police force
गोहाना रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की हवा निकालते सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले आठ दिन से नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को उठाने के लिए प्रशासन ने बुधवार दोपहर को भारी पुलिस के साथ अभियान शुरू किया। गोहाना रोड पर पुलिस तथा सफाई कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोक हुई। सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की हवा निकाल दी। इसके बावजूद प्रशासन ने कूड़ा उठाना जारी रखा। भारत सिनेमा के पास कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए शहर थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई।
बुधवार दोपहर बाद हुडा के संपदा अधिकारी प्रवीण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अमला गोहाना रोड पर पहुंचा और कूड़े के ढेरों को उठाने का अभियान शुरू किया। इस मौके पर नगरायुक्त सुरेंद्र कुमार व नगर परिषद अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएसपी रोहताश ढुल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सुरक्षा प्रदान कर रहा था। रानी तालाब पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को जैसे ही इसका पता चला तो भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। कुछ टै्रक्टर-ट्रॉलियों को पंक्चर कर दिया गया। पुलिस के साथ सफाई कर्मचारियों की तीखी बहसबाजी भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू किया और सफाई कर्मचारियों को पीछे धकेल दिया। प्रशासन ने अपना कूड़ा उठाने का अभियान जारी रखा और सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध। जेसीबी की सहायता से कूड़े के ढेरों को उठाकर टै्रक्टर-ट्रॉली में डाला जा रहा था और यह ट्रैक्टर-ट्रॉली हांसी रोड पर बने डंपिंग साइट पर खाली करके आ रहे थे। भारत सिनेमा के पास जब प्रशासन का विरोध ज्यादा होने लगा तो पुलिस ने कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने ट्रॉलियों से कूड़ा सड़क पर बिखेरा
जब ट्रैक्टर-ट्रॉली कूड़े से भरकर जाने लगे तो कई सफाई कर्मचारियों ने ट्रॉली का पिछली दरवाजा खोल दिया और कूड़ा सड़क पर बिखर गया। इसके बाद पीछे-पीछे पुलिस कर्मचारी दौडने लगे और सफाई कर्मचारी आगे-आगे। बाद में सुरक्षा के लिहाज से हर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पुलिस कर्मचारी साथ-साथ रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे से सड़क के बीच में पहुंचा कूड़ा
जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर को उठाकर ट्रॉलियों में डाला जाने लगा। इससे काफी कूड़ा सड़कों के बीच में गिरने लगा और जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा गिरता रहता। पूरे शहर में देर रात तक यह अभियान चलता रहा। जो सफाई झाडू़् से होती है, वह जेसीबी की सहायता से नहीं हो सकी। कूड़े के ढेर तो उठ गए लेकिन जगह-जगह कूड़ा बिखर गया।

प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने का प्रयास किया है। काफी शहर से कूड़े के ढेर उठाए गए। यह अभियान रात को भी जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनको समझाया गया है। प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
-सुरेंद्र कुमार, नगरायुक्त।
कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेना पड़ा। यह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। इनके ऊपर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप थे।
-प्रवीण कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed