फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clash over Garbage Collection: Sanitation Workers Turn Away Administrative Staff

Jind News: कूड़ा उठान को लेकर टकराव, सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक अमले को लौटाया

Wed, 06 May 2026 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Clash over Garbage Collection: Sanitation Workers Turn Away Administrative Staff
05जेएनडी15: शहर की डीआरडीए मार्केट में मुख्य सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर। संवाद
जींद। शहर में कूड़ा उठान को लेकर मंगलवार सुबह अधिकारियों के कूड़ा उठवाने के प्रयासों का सफाई कर्मियों ने विरोध कर दिया। सफाई कर्मियों ने प्रशासनिक अमले को लौटा दिया। कूड़ा उठान का कार्य दो स्थानों पर हो चुका था। इस दौरान सफाई कर्मियों ने विवाद कर दिया। कर्मियों ने हड़ताल दो दिन तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शहर में पहले से बनी कूड़ा समस्या और गंभीर हो गई है। शहर में 700 से ज्यादा टन कूड़े के ढेर लगेंगे। नप अधिकारियों ने मंगलवार सुबह प्राइवेट सफाई कर्मियों को लेकर कूड़ा उठाना शुरू किया। दो स्थानों का कूड़ा उठाया जा चुका था। इस दौरान धरनारत सफाई कर्मियों को इसकी जानकारी मिल गई।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचे और कूड़ा उठान का विरोध किया। नगर परिषद के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। हालांकि बाद में अधिकारियों ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल के पहरे में कूड़ा उठाने का प्लान तैयार किया गया लेकिन सफाई कर्मियों के गुस्से को देखते हुए रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
बारिश के बाद कूड़े के ढेर से आ रही बदबू

हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में कूड़े के ढेर लगे हैं। हाल ही में हुई बरसात के बाद इन ढेरों से तेज बदबू फैलने लगी है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। शहर के प्रमुख प्रशासनिक केंद्र लघु सचिवालय में भी कूड़े के ढेर लगे होने से स्थिति की गंभीरता साफ झलक रही है। जहां एक ओर विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठते हैं, वहीं दूसरी ओर गंदगी के कारण आमजन और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाक्स
सफाई कर्मियों के बीच पहुंचीं चेयरपर्सन
सफाई कर्मचारियों की एक सप्ताह से जारी हड़ताल के बीच मंगलवार को नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी धरनास्थल पर पहुंचीं और सफाई कर्मचारी संघ ने उन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चेयरपर्सन ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी हैं। आश्वासन दिया कि वह जल्द ही कर्मचारियों की मांगें मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखेंगी। एसकेएस जिला अध्यक्ष संजीव ढांडा ने कहा कि चेयरपर्सन का आना सराहनीय बताया। चेयरपर्सन ने महिला सफाई कर्मियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
वर्जन

शहर में मुख्य प्वाइंटों से कूड़ा उठान को लेकर सफाई कर्मियों के साथ दोबारा बातचीत की जाएगी। जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि शहर को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। शहर वासियों को इस गंदगी भरे माहौल से निजात दिलवाई जा सके।

-ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद

05जेएनडी15: शहर की डीआरडीए मार्केट में मुख्य सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर। संवाद

05जेएनडी15: शहर की डीआरडीए मार्केट में मुख्य सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर। संवाद

05जेएनडी15: शहर की डीआरडीए मार्केट में मुख्य सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर। संवाद

05जेएनडी15: शहर की डीआरडीए मार्केट में मुख्य सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article