फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clash between two unions over auto fares

Jind News: ऑटो किराये को लेकर दो यूनियनों में मतभेद

Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Clash between two unions over auto fares
जींद। शहर में ऑटो रिक्शा के किराये को लेकर दो यूनियनों में मतभेद सामने आए हैं। बजरंगबली ऑटो रिक्शा चालक कल्याण समिति ने बढ़ा किराया वापस लेकर पुरानी दरें लागू करने का फैसला किया है, जबकि हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन बढ़ा किराया लागू रखने के पक्ष में है। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


बजरंगबली समिति के प्रधान जगत राम ने बताया कि उनके यूनियन से जुड़े ऑटो और ई-रिक्शा में अधिकतम 20 रुपये किराया लिया जाएगा। अधिक किराया लेने या नशे में ऑटो चलाने वाले चालक पर 500 रुपये जुर्माने के साथ लाइसेंस रद्द कराने की कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों से आईडी कार्ड दिखाने पर 10 रुपये किराया लिया जाएगा। रात नौ बजे बाद 30 और बुकिंग का 150 रुपये किराया रहेगा।
विज्ञापन


हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान विजय दलाल ने बताया कि महंगाई को देखते हुए बढ़ोतरी की गई है। नए बस स्टैंड से राजकीय कॉलेज तक विद्यार्थियों का किराया 10 रुपये, अन्य स्थानों के लिए 20, बाईपास से बाईपास और रेलवे जंक्शन से नए बस स्टैंड तक 30 रुपये रहेगा। रात 10 से सुबह पांच बजे तक किराया 40 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed