फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Civil hospital of Narwana is not getting corona vaccine for four days

चार दिन से नरवाना के नागरिक अस्पताल को नहीं मिल रही कोरोना वैक्सीन

Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital of Narwana is not getting corona vaccine for four days
केंद्र व प्रदेश सरकार नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बार-बार प्रेरित कर रही हैं। लेकिन पिछले चार दिनों से नागरिक अस्पताल नरवाना को वैक्सीन नहीं मिल रही है। इससे लोग अस्पताल के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहेे हैं। काफी लोगों को दूसरी डोज लगवानी है तो पहली खुराक के लिए भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई नागरिकों ने बताया कि वह वैक्सीन आने की सूचना लेकर अस्पताल में पहुंचते हैं तो वहां स्टाफ के कर्मचारी बताते हैं कि वैक्सीन नहीं आई। इससे पहले सोमवार को कुछ लोगों को वैक्सीन मिली थी। इसके बाद नागरिक अस्पताल में एक भी वैक्सीन नहीं आई। इससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। श्री विश्वकर्मा चौक निवासी बलवान मोर ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से अपनी पत्नी को वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल में लेकर जा रहा है लेकिन वैक्सीन नहीं मिल रही।
विज्ञापन

सोमवार को केवल 170 वैक्सीन की डोज मिली थी जो सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के कर्मचारियों व छात्राओं को लगवा दी गई। इनको वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। इसके बाद वैक्सीन नहीं आई। सोमवार तक वैक्सीन मिल जाएगी। डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ नागरिक अस्पताल नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed