{"_id":"60fb06888ebc3ef75b30e6a7","slug":"city-council-officials-came-out-to-know-the-merger-after-rohtak-road-collapsed-jind-news-rtk6187259145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड धंसने के बाद मर्ज जानने के लिए निकले नगर परिषद के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड धंसने के बाद मर्ज जानने के लिए निकले नगर परिषद के अधिकारी
विज्ञापन
लाइन की जांच करते नगर परिषद के अधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : Jind
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद धंसे रोहतक रोड का नगर परिषद की एमई शाखा की टीम ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस अमरूत योजना पर सड़क धंसने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सही है। साथ ही नई अनाज मंडी में बने बुस्टिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार ने ठेकेदार से कहा कि शनिवार को बुस्टिंग स्टेशन चलाकर पूरी पाइप लाइन की जांच की जाए।
गौरतलब है कि 19 जुलाई को हुई बारिश के बाद रोहतक रोड कई जगह से धंस गया था। यहां पर अमरूत योजना के तहत नगर परिषद द्वारा पाइप लाइन डाली गई है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों का कहना है कि इस पाइप लाइन के कनेक्शन सही नहीं होने के कारण सड़क धंसी है। इसको लेकर ही नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार, एमई भूपेंद्र सिंह, जेई हवा सिंह व जय कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पाइप लाइन डालने वाली एजेंसी के लोग भी साथ रहे। एक्सईएन सुमित कुमार ने बताया कि सिर्फ एक जगह मैनहोल में मिट्टी भरी मिली है। इसके अलावा कहीं भी पाइप लाइन में पानी नहीं है। ऐसे में अमरूत योजना की पाइप लाइन के करण सड़क नहीं धंसी है।
निरीक्षण के दौरान कहीं भी ऐसा नहीं पाया गया कि अमरूत योजना की लाइन से पानी का रिसाव हुआ है। इसके बावजूद शनिवार को पानी छोड़कर जांच की जाएगी। यह एक मैनहोल से दूसरे तक की जाएगी। अमरूत योजना की लाइन करीब 25 फुट गहरी है और मिट्टी करीब दस फुट पर ही धंसी हुई है।
विज्ञापन
सुमित कुमार, एक्सईएन, जींद नगर परिषद।