फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City Council asks for 32 works tender, low rate up to 20%

नगर परिषद ने मांगे 32 कार्यों के टेंडर, 20 प्रतिशत तक कम रेट की आई बिड

Fri, 26 Feb 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
City Council asks for 32 works tender, low rate up to 20%
जींद। कोरोना संक्रमण का असर हर क्षेत्र पर पड़ा है। सरकारी कामों के लिए भी ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। नगर परिषद प्रशासन की ओर से 32 गलियों के निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए हैं। टेंडर में 20 प्रतिशत तक कम कीमत में काम करने की बिड आई हैं। इससे नगर परिषद को करीब 20 लाख रुपये का लाभ होगा। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण नए काम शुरू नहीं हो पाए। इसके कारण ठेकेदार खाली बैठे हैं। सूत्रों के अनुसार जींद के आसपास के किसी भी जिले में नए काम शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। वहीं, 10 गलियों के निर्माण के लिए एकल टेंडर आने से प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। इसके लिए दोबारा से टेंडर मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के लिए मांगे गए टेंडर
शहीद मदनलाल धींगड़ा चौक का निर्माण 24.73 लाख रुपये
संत कबीर चौक का निर्माण 24.87 लाख रुपये
टेंडरी चौक का निर्माण 24.70 लाख रुपये
डिफेंस कॉलोनी मार्केट में शौचालय 9.80 लाख रुपये
शमशानघाट में विकास कार्य 20 लाख रुपये
विश्वकर्मा धर्मशाला 5 लाख रुपये
अपोलो रोड स्थित भैरोलाल धर्मशाला 9 लाख रुपये
गुरु रविदास धर्मशाला 5 लाख रुपये
राम कॉलोनी में गली का निर्माण 4.87 लाख रुपये
वार्ड-27 में वाल्मीकि बस्ती में गली निर्माण 11 लाख रुपये
वार्ड-23 की राम कालोनी में गली निर्माण 3.70 लाख रुपये
वार्ड-2 में सीसी सड़क निर्माण 23.63 लाख रुपये
वार्ड-13 में गुरुद्वारा के पास गली निर्माण 4.50 लाख रुपये
अर्बन एस्टेट में पार्क का सौंदर्यीकरण 8.65 लाख रुपये
23 इंप्लाइज कॉलोनी में गली निर्माण 7 लाख रुपये
न्यू कृष्णा कॉलोनी में गली निर्माण 15.11 लाख रुपये
इंप्लाइज कॉलोनी में गली निर्माण 19 लाख रुपये
हाउसिंग बोर्ड में दो पार्कोें का सौंदर्यीकरण 11.80 लाख रुपये
रानी तालाब के पास परशुराम पार्क में ओपन जिम 3 लाख रुपये
रुपया चौक से शिव चौक तक फुटपाथ निर्माण 31 लाख रुपये
गोहाना रोड पर स्वागत द्वार का निर्माण 42 लाख रुपये
एक टेंडर आने से नहीं हुई टेंडर प्रक्रिया
निर्माण कार्य लागत
1. पटियाला चौक का निर्माण 24.70 लाख रुपये
2. ताऊ देवीलाल चौक का जीर्णोद्धार 7.50 लाख रुपये
3. ब्राह्मण धर्मशाला सफीदों का सौंदर्यीकरण 5 लाख रुपये
4. कबीर आश्रम एवं धर्मशाला विश्वकर्मा कॉलोनी 5 लाख रुपये
5. पटेल नगर में खटीक धर्मशाला 3 लाख रुपये
6. पंजाबी कल्याण सभा धर्मशाला अर्बन एस्टेट 5 लाख रुपये
7. सैनी धर्मशाला रोहतक रोड का सौंदर्यीकरण 7 लाख रुपये
8. आश्रम बस्ती सेवा समिति चौपाल का निर्माण 5 लाख रुपये
9. रोहिला विकास परिषद चौपाल का निर्माण 9 लाख रुपये
10. शीतलपुरी कॉलोनी में सैन धर्मशाला का सौंदर्यीकरण 3 लाख रुपये
कोरोना संक्रमण के कारण नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में ठेकेदारों के पास भी काम नहीं है। इससे काफी अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। एक-एक काम के लिए चार-पांच टेंडर आए हैं। इससे रेट निर्धारित कीमत से कम मिले हैं।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद
ठेकेदारों में प्रतिस्पर्धा की भावना से टेंडर में कम रेट मिले हैं। नगर परिषद को इससे काफी लाभ होगा। जिन कामों के टेंडर हुए हैं, उनके वर्क अलाट कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे। - डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नप जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed