फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Child playing with children scared to see monkeys, drowned in canal, death

बच्चों के साथ खेल रही बच्ची बंदरों को देखकर डरी, नहर में गिरने से डूबी, मौत

Sun, 17 May 2020 05:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Child playing with children scared to see monkeys, drowned in canal, death
बच्ची की तलाश करने के लिए नहर के किनारे खड़ी पुलिस और कॉलोनीवाली। - फोटो : Jind
इंद्रा कॉलोनी में शनिवार दोपहर दो बजे बच्चों के साथ खेल रही सात वर्षीय बच्ची नैना बंदरों को देख डरकर भागने लगी तो पैर फिसलने से नहर में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी समय तक जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद शहर थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

रविवार को साथ खेलने वाले एक बच्चे ने बताया कि जब वह सभी हांसी ब्रांच नहर के पुल पर खेल रहे थे तो वहां पर बंदर आ गए। सभी बच्चे भागने लगे तो नैना भी वहां से भागी मगर उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गई। नैना के पिता श्याम सिंह ने बच्चों की बात पर विश्वास करते हुए मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने नैना के साथ खेलने वाले बच्चों से घटना के बारे में जानकारी ली और उसकी तलाश शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल ने बिना किसी देरी के अपनी टीम व कुछ कॉलोनीवासियों को साथ लेकर नहर में उतरे और नैना की तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद नैना के नहर में गिरने वाले स्थान से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल ले गई और पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बच्चों ने डर के मारे नहीं बताया
नैना के साथ खेलने वाले चार से पांच साल के बच्चों ने बताया कि जब बंदर को देखा तो वहां से सभी भागने लगे। उस समय नैना नहर की पटरी पर खेल रही थी। जब नैना भागने लगी तो उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। इस दौरान किसी भी बच्चे ने नैना पर ध्यान नहीं दिया और सभी अपने-अपने घर चले गए। बच्चों ने अपने परिजनों को भी इस बारे में नहीं बताया। इसके बाद जब शाम को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया तो आसपास के परिवारों में नैना के गुम होने की चर्चा हुई। रविवार सुबह एक बच्चे ने शनिवार को हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed