फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister's thanksgiving program on 29th, preparations in full swing

Jind News: मुख्यमंत्री का धन्यवाद कार्यक्रम 29 को, तैयारी जोरों पर

Wed, 25 Dec 2024 07:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's thanksgiving program on 29th, preparations in full swing
24जेएनडी27-नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड का दौरा करते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद - फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
नरवाना। नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के धन्यवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी ली। इस दौरान पर एडीसी विवेक आर्य, डीएमसी गुलजार मलिक, एसडीएम दलजीत सिंह, तहसीलदार निखिल सिंगला, बीडीपीओ जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल के चारों और बैरिकेडिंग करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे आयोजन स्थल पर शौचालय, पीने का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव एवं नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडी की साफ-सफाई व्यवस्था को भी समय रहते दुरूस्त करवाएं। उन्होंने कहा सभा स्थल पर पंडाल में महिलाओं एवं पुरुषों के बैठने के अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएं साथ ही मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भी अलग से स्टेज निर्धारित की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र ढुल, रिछपाल शर्मा, फकीर चंद, मंडी प्रधान एडवोकेट राजेश शर्मा, उझाना मंडल अध्यक्ष अमित श्योकंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, हंसराज समैण, सुरेश पांचाल मौजूद रहे।

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed