{"_id":"679fc1e82365c947710fa697","slug":"chhotu-ram-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-in-chhotu-ram-park-jind-news-c-199-1-jnd1002-129409-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर छोटू राम ने गरीबों और किसानों के लिए आवाज उठाई : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर छोटू राम ने गरीबों और किसानों के लिए आवाज उठाई : सैलजा
विज्ञापन
02जेएनडी17-कार्यक्रम में उपस्थित सांसद कुमारी शैलजा एवं पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह।
नरवाना। छोटू राम पार्क में छोटू राम मेमोरियल ट्रस्ट नरवाना की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रविवार को चौधरी सर छोटू राम की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने शिरकत की। कुमारी सैलजा ने छोटू राम पार्क स्थित चौधरी सर छोटू राम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सांसद सैलजा ने कहा कि सर छोटू राम ने गरीबों व किसानों के लिए आवाज उठाई और उनके लिए कार्य किया। कार्यक्रम के दौरान 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी सांस्कृतिक एवं देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। वहीं कार्यक्रम में हरयाणवी लोक कलाकार रामकेश जीवनपुर वाला ने अपने गीतों के माध्यम से चौधरी सर छोटू राम जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि कुमारी सैलजा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर छोटू राम ट्रस्ट के प्रधान डॉ. राजेंद्र श्योकंद, प्राचार्य रामफल चहल, रामकला श्योकंद, किताब सिंह मोर, जगरूप श्योकंद व बलजीत सिंह पूनिया भी उपस्थित रहे।
बजट केवल दिखावा, युवा-बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं : सैलजा
कुमारी सैलजा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि बजट केवल दिखावा है, जो असली मुद्दा देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है, उसका कहीं भी बजट में जिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था ग्रामीण अंचल से शुरू होती है। युवा आज बेरोजगार घूम रहा है। उसके लिए अर्थव्यवस्था में किसी तरह का प्रावधान नहीं किया है। भाजपा सरकार स्किलिंग की बात तो करती है, लेकिन उसे 10 साल में कहां तक पहुंच पाए हैं, वह आंकड़ा आज तक नहीं दे पाए। सैलजा ने कहा कि बजट में हरियाणा भी खाली रहा। कहीं भी हरियाणा का नाम नहीं आया।