फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CHC Aleva becomes white elephant, patients wandering from door to door for medicine

Jind News: सीएचसी अलेवा बना सफेद हाथी, दवा के लिए दर-दर भटक रहे मरीज

Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
CHC Aleva becomes white elephant, patients wandering from door to door for medicine
13जेएनडी21: दवा की कमी से जूझता सीएचसी अलेवा का भवन। संवाद
अलेवा। अलेवा सीएचसी में सामान्य खांसी की दवा से लेकर अन्य दवाओं का काफी समय से टोटा बना हुआ है। सीएचसी में मरीजों के लिए मुफ्त की पर्ची जरूर बन रही है, लेकिन दवा के अभाव में मरीजों को हजारों रुपये खर्च कर बाहर से दवा लेनी पड़ रही है। इस कारण अलेवा व आसपास गांव के लोगोंं में दवा वितरण के मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

अलेवा गांव निवासी महेंद्र, विकास, सज्जन सिंह, राजेंद्र ने बताया कि सीएचसी अलेवा में इलाज के लिए मुफ्त की पर्ची जरूर बन रही है। इलाज के दौरान दवा का खर्च हजारों रुपये का है, ऐसे में गरीब वर्ग के लोगों के लिए समस्या खड़ी हो रही है। सामान्य खांसी से लेकर एंटी एलर्जिक गोली के लिए भी मरीजों को बाहर बनी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है। दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइन के बाद भी चिकित्सकों द्वारा लिखी आधी-अधूरी दवा ही मिल रही है। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को इसी भनक भी नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर अनेक बार सीएचसी स्थित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी सीएचसी में दवा की स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

बाक्स

बेहतर सुविधा न मिलने के कारण निजी अस्पतालों का रुख कर रहे लोग

ग्रामीणों ने बताया कि सीएचसी अलेवा पर दवा वितरण जैसी बेहतर सुविधा न मिलने कारण लोगों को इलाज के लिए मंहगे-महंगे दामों पर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से सीएचसी अलेवा पर दवा का पूरा स्टाॅक उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सीएचसी पर किन जरूरी दवाओं की कमी है, उनका मामला संज्ञान में नहीं है। फार्मासिस्ट से बात कर आवश्यक दवाओं को नागरिक अस्पताल जींद से मंगवाने का काम किया जाएगा। लोगों को दवा के अलावा अन्य सुविधाएं देने के लिए विभाग कृतसंकल्प है।

-डॉ. जितेंद्र, एसएमओ अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed