फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaudhary Baljit Singh Kundu was the Sardar Patel of the Pillukhera region: Bachchan

पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के सरदार पटेल थे चौधरी बलजीत सिंह कुंडू : बच्चन

Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Baljit Singh Kundu was the Sardar Patel of the Pillukhera region: Bachchan
05जेएनडी08 : ​शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उपल​ब्धि हासिल करने वाले विद्या​र्थियों को सम्मानित क
पिल्लूखेड़ा। स्वर्गीय चौधरी बलजीत सिंह कुंडू की द्वितीय पुण्यतिथि पर सीबीएसके प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से पिल्लूखेड़ा मंडी में श्रद्धांजलि समारोह, रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौधरी बच्चन सिंह आर्य ने कहा कि चौधरी बलजीत सिंह कुंडू पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के सरदार पटेल थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की तरह कुंडू भी जनहित और क्षेत्र के अधिकारों के मुद्दों पर मजबूती से खड़े रहे। उनका संघर्षशील, स्पष्टवादी और जनसेवा से जुड़ा व्यक्तित्व सदैव लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

समारोह के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने रक्तदान किया। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ‘सर्वांगीण प्रतिभा सम्मान-2026’ और ‘विलक्षण खेल प्रतिभा सम्मान-2026’ प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘प्रेरणा गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष अनिल कुंडू ने कहा कि सेवा, संस्कार और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाना ही चौधरी बलजीत सिंह कुंडू को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed