फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chattar leads all yards in wheat procurement, while the pace remains slowest at Uchana Mandi.

Jind News: गेहूं उठान में छात्तर सब यार्ड आगे, उचाना मंडी में रफ्तार सबसे धीमी

Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chattar leads all yards in wheat procurement, while the pace remains slowest at Uchana Mandi.
29जेएनडी19: मंडी में गेहूं के लगे ढेर। स्रोत किसान - फोटो : अमर उजाला/संवाद
जींद। उचाना क्षेत्र में गेहूं के उठान के मामले में छात्तर सब यार्ड आगे है। उचाना मंडी में उठान की रफ्तार सबसे धीमी है। अब तक 1281057 क्विंटल गेहूं की आवक और 1244751 क्विंटल की अब तक खरीद हो चुकी है। उठान अब तक 39 प्रतिशत हुआ है।
विज्ञापन

छात्तर सब यार्ड में खादय आपूर्ति विभाग एवं हैफेड ने गेहूं की खरीद की है। यहां पर दोनों एजेंसियों ने मिलकर अब तक 159251 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। अब तक 72 प्रतिशत के करीब का उठान यहां हो चुका है। उचाना मंडी में एचडब्ल्यूसी, हैफेड की ओर से गेहूं की खरीद की है। दोनों एजेंसियों ने 872471 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। उठान अब तक दोनों एजेंसियों को मिलाकर 30 प्रतिशत ही हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे ही घोघड़ियां में 41, काब्रच्छा में 71, धनखड़ी में 60 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि उचाना मंडी को छोड़कर गेहूं का उठान सब यार्ड, परचेज सेंटरों पर तेजी से हो रहा है। मंडी में भी उठान की रफ्तार तेज हो इसको लेकर एसडीएम की अगुवाई में खरीद एजेंसियों की बैठक हुई थी। उठान की रफ्तार तेज करने के लिए निर्देश खरीद एजेंसियों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed