फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Change in the date of students studying in class 6th to 8th in government records

Jind News: राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की डेटशीट में बदलाव

Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Change in the date of students studying in class 6th to 8th in government records
जींद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकारी स्कूल में छठी से लेकर आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डेटशीट में बदलाव किया है। छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की जो परीक्षा पहले दस मार्च को होनी थी, वह परीक्षा अब 25 मार्च को होगी। पहले छठी कक्षा की गणित, सातवीं कक्षा की विज्ञान और आठवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 10 मार्च को होनी थी। प्रश्न पत्र में देरी से छपने के चलते डेटशीट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

अब छठी कक्षा की 13 मार्च को हिंदी, 17 मार्च को विज्ञान, 19 मार्च को अंग्रेजी, 21 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 22 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू, 24 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत और 25 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। सातवीं कक्षा की 13 मार्च को गणित, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 19 मार्च को हिंदी, 21 मार्च को अंग्रेजी, 22 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय, 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू और 25 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की 13 मार्च को विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 19 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को हिंदी, 22 मार्च को ड्राइंग, गृह विज्ञान व संगीत विषय, 24 मार्च को संस्कृत, पंजाबी व उर्दू और 25 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। जिलेभर से सरकारी स्कूलों के छठी कक्षा में 9207, सातवीं कक्षा में 9544 और आठवीं कक्षा में 10425 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन



सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की डेटशीट में बदलाव हुआ है। दस मार्च को होने वाली परीक्षा अब 25 मार्च को होगी। स्कूल मुखियाओं को परीक्षा की तैयारी को लेकर निर्देश दिए गए हैं। एफएलएन के तहत विद्यार्थियों को खेल-खेल में बेहतर शिक्षा दी गई है। ताकि विद्यार्थियों की विषय पर अच्छी पकड़ बने। उम्मीद है कि विद्यार्थी अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed