{"_id":"680952492cc56f09e9097a34","slug":"change-in-program-regarding-cyclothon-trip-doubt-whether-cm-naib-saini-will-reach-or-not-jind-news-c-199-1-sroh1009-133555-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर कार्यक्रम में बदलाव, सीएम नायब सैनी पहुंचेंगे या नहीं संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर कार्यक्रम में बदलाव, सीएम नायब सैनी पहुंचेंगे या नहीं संशय
Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी14: गोहाना रोड पर साइक्लोथॉन की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश देते हुए डीसी मोहम्मद इमर
जींद। प्रदेश में नशे के खिलाफ निकाली जा रही साइक्लोथॉन यात्रा वीरवार सुबह जींद से हिसार की तरफ रवाना होनी थी, लेकिन पहलगाम में हुए नरसहांर के चलते राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इसलिए अब वीरवार को होने वाला कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी पहुंचेंगे या नहीं। यह भी साफ नहीं है। साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां बुधवार को शुरू कर दी गई थी। बाकायदा गोहाना रोड को चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया गया और यहां स्टेज निर्माण का कार्य किया गया। इसके चलते लोगों को परेशानी भी हुई। अब शुक्रवार को यह कार्यक्रम होगा।
कैथल से चली साइक्लोथॉन यात्रा बुधवार को कैथल जिले से जींद जिले में प्रवेश कर गई। वीरवार सुबह छह बजे सीएम नायब सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाना था। इसे लेकर तैयारियां की जा चुकी हैं। पुराने बस अड्डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इसके चलते यह सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए गए। साथ ही जिला भाजपा कार्यालय में भी यह कार्यक्रम था। इसे रद्द किया गया। अब शुक्रवार को भी कार्यक्रम में सीएम आएंगे या नही, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
पुराने बस अड्डे पर जाम की स्थिति
साइक्लोथॉन यात्रा को लेकर पहले परशुराम चौक पर कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन इस स्थान को बदल कर पुराना बस स्टैंड के पास रजबाहा लाल बत्ती पर कर दिया गया। इसके चलते यहां जाम की स्थिति बन गई। गोहाना रोड पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को गोहाना रोड, राजबाहा रोड पर जाने के लिए रास्ता नहीं मिला तो उन्हें सफीदों रोड, एसडी स्कूल, स्कीम नंबर पांच होकर जाते देखा गया। शहर का सबसे व्यस्त मार्ग होने के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास स्कूली बच्चों की आवाजाही रहती है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों, स्कूली बच्चों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
साइक्लोथॉन यात्रा का आयोजन 25 को
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 24 अप्रैल को होने वाली साइक्लोथॉन यात्रा अब 25 अप्रैल को सुबह छह बजे होगी। यह साइक्लोथॉन पुराना बस अड्डा के नजदीक लाल बत्ती चौक पर होगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवा व अन्य वर्गों को ड्रग फ्री का संदेश देना है।