{"_id":"687fe66f4c48f68294017f1f","slug":"cet-roadways-set-up-a-help-desk-in-the-bus-stand-premises-jind-news-c-199-1-jnd1002-138195-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीईटी...रोडवेज ने बस स्टैंड परिसर में बनाया हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीईटी...रोडवेज ने बस स्टैंड परिसर में बनाया हेल्प डेस्क
विज्ञापन
जींद। 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में हेल्प डेस्क लगाया है। अभ्यर्थियों को बसों की जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
यहां बैनर के माध्यम से लिंक के बारे में रोडवेज कर्मचारी अभ्यर्थियों को जानकारी दे रहे हैं जहां वे सीट को लेकर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान लिंक पर अभ्यर्थी को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा केंद्र की जगह जैसी जानकारी भरनी होगी।
संस्थान प्रबंधक नरोत्तम शर्मा को राउंड द क्लॉक ड्यूटी समय रहेगा। उपनिरीक्षक शमशेर सिंह शाहपुर और चालक राजेश चोपड़ा की ड्यूटी सुबह चार बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं उप निरीक्षक शर्मा और चालक बंसी लाल दोपहर 12 बजे से लेकर रात आठ बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। लिपिक सुशील कुमार और दीपक कुमार की सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ड्यूटी देंगे।परिचालक राजेंद्र कुमार की ड्यूटी रात आठ बजे से लेकर सुबह चार बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सीईटी परीक्षा के मध्यनजर जींद डिपो के चालक और परिचालकों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। परीक्षा के दिन रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी। महिला परीक्षार्थियों के साथ एक परिजन को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
जींद डिपो में लगभग 168 रोडवेज बस हैं, जिमसें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। जींद के अभ्यर्थियों के कैथल, हिसार और करनाल सहित अन्य जगह परीक्षा केंद्र हैं। जींद से कैथल और हिसार के लिए दो घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। वहीं करनाल पहुंचने में भी लगभग तीन घंटे का समय लगता है। ऐसे में अभ्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज जींद डिपो द्वारा अल सुबह ही बसों का संचालन किए जाने की योजना है।
वर्जन
बस स्टैंड से चलकर शहर के अंदर मुख्य स्टॉप पर से अभ्यार्थियों को बैठाया जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जा रही हैं। डीआई, एसएस और ट्रैफिक ब्रांच के अधिकारी रोडवेज महाप्रबंधक के साथ बैठक कर परीक्षा को लेकर बसों की व्यवस्था को लेकर काम कर रहे हैं। -राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।