फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Census is the foundation of development: Dr. Poonam

जनगणना विकास की आधारशिला : डाॅ. पूनम

Sun, 19 Apr 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Census is the foundation of development: Dr. Poonam
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में सेंसस इंडिया के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वगणना जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर की अध्यक्षता में शुरू किया गया अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसका उद्देश्य आमजन और छात्राओं को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराना है। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। डिजिटल युग में स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिससे यह प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुलभ हो जाती है। जनगणना समिति की नोडल अधिकारी डॉ. नीलम रानी ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान संगोष्ठी और कार्यशालाओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने छात्राओं से न केवल स्वयं डिजिटल फॉर्म भरने, बल्कि अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed