{"_id":"6a24226305275e070900d2b1","slug":"celebrate-every-sunday-as-dry-day-narendra-dhanda-jind-news-c-199-1-sroh1006-154637-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रविवार ड्राई डे के रूप में मनाएं : नरेंद्र ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रविवार ड्राई डे के रूप में मनाएं : नरेंद्र ढांडा
Sat, 06 Jun 2026 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। स्वास्थ्य विभाग जून को मलेरियारोधी माह के रूप में मना रहा है। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने नगूरां, दिल्लूवाला, दालमवाल, चांदपुर में लागों को मलेरिया के लक्ष्ण और बचाव के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बताया कि मलेरिया बुखार से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे और गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति ज्यादा प्रभावित होते हैं। रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाते हुए अपने हौदी, कूलर, पानी की टंकी, फ्रीज की ट्रे और गमलों की सफाई करें। शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनने तथा रात को कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का प्रयोग करने के अलावा मच्छर भगाने वाले क्रीम का उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर कर्मचारी नरेंद्र कुमार, कुलदीप, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल कुमार,आशा वर्कर सुनीता नरवाल, मुकेश, बिमला तथा अनुराधा, अंशुल, किदारा, रतना, राजबीर, जोगिंद्र मौजूद रहे।