{"_id":"653c08e6dde416a8240d2064","slug":"cash-bell-utensils-and-fan-stolen-from-goga-peer-temple-jind-news-c-199-1-sroh1009-7904-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोगा पीर मंदिर से नकदी, घंटी, बर्तन व पंखा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोगा पीर मंदिर से नकदी, घंटी, बर्तन व पंखा चोरी
Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ईंटल कला गांव में गोगा पीर मंदिर से नकदी, घंटी, बर्तन व पंखा चोरी होने पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव के ही सोमबीर ने बताया कि वह गांव में गोगा पीर मंदिर की कमेटी का सदस्य है। 25 अक्तूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति मंदिर में घूस गया और अंदर से पीतल की घंटी, बर्तन, पंखा व कुछ नकदी चुरा ली। इस घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी चोरी करने के आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना प्रभारी संजय पहलवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।