{"_id":"5dea9e2b8ebc3e1bbf28103e","slug":"cash-and-goods-atolen-by-breaking-into-shops-jind-news-rtk5311472188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार की रात को चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर हजारों रुपये और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भेजकर साक्ष्य जुटाए तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खानसर चौक पर स्थित भावेश पेंट एंड सेनेटरी स्टोर के मालिक संदीप ने बताया कि वह रात को स्टोर बंद करके घर गया था। सुबह पड़ोसियों ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। सूचना पाकर वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के पीछे का शटर उखड़ा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। चोर उसकी दुकान से कंप्यूटर, एलईडी, इनवर्टर, डीवीआर व रुपये चोरी कर लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरानी अनाज मंडी में रामप्रसाद लोहे वाले की दुकान से चोरों ने सात हजार रुपये चोरी कर लिए हैं। रामप्रसाद दीवान ने बताया कि वह रात को सोया हुआ था। रात दो बजे चौकीदार का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वह नीचे आया तो देखा कि दुकान का शटर उखाड़ा गया था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला भी टूटा मिला। गल्ले में रखे सात हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से फिंगर प्रिंट के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी।