फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against five for attacking liquor contractor

Jind News: शराब ठेकेदार पर हमला करने के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 25 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five for attacking liquor contractor
अलेवा। थुआ गांव में पांच-सात लोगों ने शराब ठेकेदार का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। अलेवा थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन


थुआ निवासी सुखदीप ने अलेवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में शराब का ठेका चलाता है। गांव के ही रोहताश और सुनील उर्फ नन्हा बाहर किसी अन्य से शराब लाकर अवैध बेचने का धंधा करते हैं। शुक्रवार को रात दो बजे वह अपने घर जा रहा था कि गांव के ही रोहताश, सुनील उर्फ नन्हा, नरेश उर्फ नेशी, जगबीर, कैथल के जाखोली निवासी रॉबिन और पांच अन्य लोगों ने रोककर लाठियों से हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाने पर उसका पिता सत्ता और दोस्त दीपक छुड़वाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed