{"_id":"63fa5001e3622331b10b4ff4","slug":"case-filed-against-policeman-for-raping-on-the-pretext-of-marriage-jind-news-c-17-1-77399-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज
Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए जींद में तैनात एक सिपाही पर विधवा को शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने और दस तोले सोना हड़पने का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही मनोज के खिलाफ दुष्कर्म करने और सोना हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
शहर की एक कालोनी की 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसकी जींद सीआईए स्टाफ में तैनात मनोज शर्मा से भी काफी समय से जान-पहचान है। इसलिए मनोज शर्मा का उसके घर आना-जाना है। उसके पति की मौत होने के बाद मनोज ने उससे शादी करने का झांसा दिया। उसने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा और उसे खुश रखेगा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई। इसके बाद मनोज ने एक दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। फिर वह शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जनवरी 2021 में मनोज ने उससे दस तोले सोना भी लिया था। जब उसने शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। उसने उसका दस तोले सोना भी नहीं दिया। जांच अधिकारी थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मनोज शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने, दस तोले सोना हड़पने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।