फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Card holders are facing the brunt of stopping treatment on Ayushman card

Jind News: आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद होने का खामियाजा भुगत रहे कार्ड धारक

Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Card holders are facing the brunt of stopping treatment on Ayushman card
12जेएनडी14: बेटे की बाजू टूटने पर उपचार के लिए निजी अस्पताल के बाहर खड़ा व्य​क्ति। संवाद - फोटो : राहुल गांधी के साथ कुलदीप केडी। स्रोत : स्वयं
जींद। प्रदेश भर में आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद होने का खामियाजा बीपीएल कार्ड धारकों को भुगतना पड़ रहा है। इस पर सरकार भी चुप्पी साधे बैठी है। वहीं नागरिक अस्पताल में ऑप्रेशन के नाम पर मरीजों को तारीख ही दी जा रही है।
विज्ञापन

गतौली निवासी श्यामलाल ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा शिवम गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान गिरने से उसकी बाजू टूट गई। उसका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। वह कार्ड पर बेटे की बाजू का इलाज करवाने के लिए शहर के निजी अस्पताल में आया था लेकिन चिकित्सकों ने इलाज नहीं किया। उन्होंने बेटे का भविष्य देखते हुए अस्पताल में कैश पर उपचार करवाने की सहमति जताई। इसके बाद अपने जानकारों से इलाज के लिए रुपयों की व्यवस्था उन्होंने की ताकि बेटे का इलाज बेहतर तरीके से करवाया जा सके।
विज्ञापन

आईएमए के जिला प्रधान डॉ. अनिल जैन ने कहा कि
सरकार, एसएचए की ओर से लंबे समय से देय भुगतान समय पर नहीं किया गया। इस कारण से सेवाएं बाधित हो रही हैं और अस्पतालों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अनुबंध संबंधित एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान में भी गंभीर चूक की बात कही गई है। भुगतान में लगातार देरी हो रही है। पैकेज दरे वास्तविक खर्च से मेल नहीं खाती। जब तक बकाया राशि जारी नहीं की जाती। उस समय तक आयुष्मान पर उपचार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed