{"_id":"60ce2e0a8ebc3ef20b345b6f","slug":"car-riding-miscreants-looted-rs-3-76-lakh-jind-news-rtk6136518129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने की 3.76 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने की 3.76 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
नरवाना। समैण रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार में सवार छह अज्ञात व्यक्तियों ने एक कैंटर के आगे कार लगाकर रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने कैंटर चालक के साथ मारपीट कर कैंटर में सवार व्यक्तियों से 3.76 लाख रुपये व एक मोबाइल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फतेहाबाद जिला के ललौदा गांव निवासी दर्शन सिंह उर्फ दर्शी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव से भैंस व कटड़े खरीद कर उत्तरप्रदेश के बागपत में बेचकर आता है। कैंटर में उसके साथ सतपाल, राजा व उसके लड़के बिट्टू भी था। कैंटर का चालक जिला हिसार के गैबीपुर गांव का रहने वाला संदीप है। बागपत में पशु बेचने के बाद शुक्रवार रात वे इसी कैंटर में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे कि हनुमान मंदिर के पास एक स्विफ्ट कार अचानक उनके कैंटर के आगे आकर रुकी। इस कारण चालक को कैंटर को रोकना पड़ा। कार से छह आदमी उतरे, जिनके मुंह कपड़े से ढके हुए थे और उनके हाथों में लाठी व तलवार थी। जिन्होंने हम सभी को कैंटर से नीचे उतरने के लिए कहा। जब वे लोग कैंटर से नीचे उतरे तो उन्होंने चालक संदीप को चोटें मारी। फिर उन्होंने उसकी जेब से 18 हजार रुपये की नकदी तथा कैंटर के टूल बॉक्स में रखी 3.58 लाख रुपये की नकदी व एक मोबाइल छीन लिया और कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।