{"_id":"6478f2016f7774eb9e0c0564","slug":"capacity-of-khatkar-substation-increased-from-15-crore-10-mva-transformer-placed-jind-news-c-199-1-sroh1006-647-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेढ़ करोड़ से खटकड़ सब स्टेशन की बढ़ाई क्षमता, 10 एमवीए का रखा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेढ़ करोड़ से खटकड़ सब स्टेशन की बढ़ाई क्षमता, 10 एमवीए का रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
जींद। बिजली निगम ने जून-जुलाई के महीने में लगने वाले कट और ओवरलोड की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। इसके तहत निगम ने 33 केवी खटकड़ सब स्टेशन की क्षमता बढ़ा दी है। इस पर पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस सब स्टेशन पर पहले दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, जिससे गर्मी के दिनों में ओवरलोड की समस्या बन जाती थी लेकिन अब इस स्टेशन की क्षमता दस एमवीए ओर बढ़ा दी है। अब इस सब स्टेशन की क्षमता 20 एमवीए हो गई है। इससे गांवों के उपभोक्ताओं को पूरी वोल्टेज के साथ बिजली मुहैया होगी।
इसके बाद रामराय सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। अगले 15 दिनों में रामराय सब स्टेशन की क्षमता भी बढ़ा दी जाएगी। इस सब स्टेशन पर भी दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा, जिससे इसके अधीन आने वाले गांवों के उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली निगम ने फरवरी माह में जिले के 24 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई थी, क्योंकि गर्मी के मौसम में इन सब स्टेशनों पर ओवरलोड की समस्या आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार लगने वाले कटों और ओवरलोड की समस्या से परेशान होना पड़ रहा था।
अब सब स्टेशनों के विस्तार से ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल कई सब स्टेशनो की क्षमता दस एमवीए है। इनमें कुछ सब स्टेशनों की क्षमता 7.5 एमवीए तक बढ़ाई जाएगी। इसके बाद कम वोल्टेज की समस्या नहीं रहेगी। बिजली निगम उचाना कलां, सफीदों, गांगोली, संगतपुरा, सिंधवीखेड़ा, धमतान, 132केवी दबलैन, पिपलथा, खेड़ा खेमावती, पिंडारा, गुरुसर, खरल, नगूरां, बधाना, 132 केवीए उचाना, 132 केवीए घोघडिय़ां, 132 केवीए बीबीपुर, 132 केवीए जुलाना, छात्तर, करसिंधु, सिंघवाल, खरल और सीआरएसयू जींद सब स्टेशन हैं, जिनको अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
फिलहाल सब स्टेशनों की यह है क्षमता
उचाना कलां 33 केवीए स्टेशन की क्षमता दस एमवीए है, जिसकी दस एमवीए ओर क्षमता बढ़ाई जाएगी। सफीदों 33 केवीए सब स्टेशन की भी क्षमता दस एमवीए है, इसकी क्षमता पांच एमवीए और बढ़ाई जाएगी। गांगोली 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता दस एमवीए है। इसकी क्षमता दस एमवीए और बढ़ाई जाएगी। संगतपुरा 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता भी दस एमवीए बढ़ाई जाएगी। सिंधवीखेड़ा 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता फिलहाल दस एमवीए है। इसकी क्षमता 2.5 एमवीए और बढ़ाई जाएगी। धमतान 33 केवीए सब स्टेशन की भी दस एमवीए क्षमता बढ़ेगी। 132 केवीए दबलैन लोकल सब स्टेशन की क्षमता भी तीन एमवीए बढ़ाई जाएगी। पिपलथा 33 के वी सब स्टेशन की क्षमता दस एमवीए बढ़ेगी। खेड़ा खेमावती 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता में भी दस एमवीए का विस्तार होगा। पिंडारा 33 केवीए सब स्टेशन की भी दस एमवीए क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा खरल, छात्तर, करसिंधु, सिंघवाल, सीआरएसयू जींद सब स्टेशन की दस एमवीए क्षमता बढ़ेगी।
वर्जन
ओवरलोड और कट लगने की समस्या खत्म करने के लिए सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब स्टेशन खटकड़ में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रख दिया है, जिससे सब स्टेशन की क्षमता 20 एमवीए हो गई है। रामराय सब स्टेशन की भी क्षमता बढ़ाने के लिए जल्द ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। अन्य सब स्टेशनों की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
-- प्रमोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, जींद।