फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   candidates days spend taking rest and taking feedbacke

आराम करने के साथ फीडबैक लेने में बीता प्रत्याशियों का दिन

Tue, 22 Oct 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
candidates days spend taking rest and taking feedbacke
संतोष दनौदा कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव का फीडबैक लेती हुईं। - फोटो : Jind
चुनाव के दौरान भागदौड़ के बाद सोमवार को मतदान होने के बाद कुछ प्रत्याशियों ने मंगलवार को चुनाव का गुणा गणित किया तो कुछ ने दिनभर आराम फरमाया। उचाना से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला जहां आराम करने के लिए दिल्ली अपने निवासी पर चले गए, वहीं नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव परिणाम की समीक्षा कर सालासर धाम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उचाना से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता ने कार्यकर्ताओं से मतदान का फीडबैक लिया। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी विद्यारानी दनौदा और भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा ने पूरे दिन कार्यकर्ताओं के साथ मतदान के रुख की जानकारी लेकर हार-जीत की समीक्षा की। जुलाना से जजपा प्रत्याशी अमरजीत ढांडा ने पूरा दिन कार्यकर्ताओं से मिलने में बिताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने इतना ज्यादा सहयोग किया की कभी उनको थकावट महसूस ही नहीं होने दी। इसलिए आज फिर वह आराम फरमाने के बजाए अपने आपको निरंतर कार्यकर्ताओं मध्य ही रखने को दिनचर्या बनाए हुए हैं। चुनाव के बाद जींद से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मिड्ढा ने आराम फरमाने की बजाय अपने क्लीनिक पर मरीजों का स्वास्थ्य जांचा और जजपा उम्मीदवार महाबीर गुप्ता ने दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव समाप्ति पर हंसी मजाक व मतदान के गुणा भाग में बिताया।
विज्ञापन

सफीदों से भाजपा प्रत्याशी बचन सिंह आर्य ने मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मंगलवार को सुबह चार बजे उठकर भगवान की पूजा-अर्चना की। उसके बाद कुछ समय तक व्यायाम करने के बाद स्नान कर आर्य समाजी होते हुए यज्ञ किया। फिर पूरा दिन अपने कार्यालय आर्य सदन में बैठकर कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांवों का रुझान पूछा। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष देशवाल ने भी मंगलवार सुबह पूजा-पाठ करने के बाद कार्यालय में पहुंच गए और अपने बूथ एजेंटों से बातचीत की। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार विजय सैनी ने बताया कि मंगलवार को आठ बजे उठे। चुनाव प्रचार के दौरान तो वह देर से सोते थे और सुबह चार बजे ही उठ जाते थे। उन्होंने बताया कि तैयार होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और दोपहर को जाकर दुकान पर काम संभाला, जो कई दिनों से रुका हुआ था। जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दयानंद कुंडू ने पिल्लूखेड़ा अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।

बच्चन सिंह आर्य कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करते हुए।

बच्चन सिंह आर्य कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करते हुए।- फोटो : Jind

सुभाष देशवाल कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करते हुए।

सुभाष देशवाल कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा करते हुए।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed