फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Camps play an important role in making children proficient.

Jind News: बच्चों को निपुण बनाने में शिविरों का होता अहम योगदान

Thu, 09 May 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Camps play an important role in making children proficient.
राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते खंड शिक्षा अधिकारी।
अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा के तहत चार दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की तथा मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा विनय जिंदल ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी राममेहर तथा दिनेश कौशिक ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल ने अध्यापकों को एक नैतिक व सामाजिक संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष जेबीटी टीचरों के लिए शिक्षा विभाग शिक्षा पर आधारित कैंपों का आयोजन करता है। जिसमें टीचरों को पढाई के नए तरीकों के बारे में बताया जाता है। जोकि बच्चों को निपुण बनाने में सहायक होता है। पीछे क्या था कोरोना काल के चलते बच्चों तथा अध्यापकों में एक अच्छा गैप आ गया था। जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने अब ऐसे कैंपों को आयोजन किया है ताकि बच्चों तथा अध्यापकों में पढाई के मामले में एक तालमेल स्थापित हो सके। वहीं प्राचार्य बिजेंद्र सिंह भविष्य की परियोजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे अध्यापक तथा अध्यापिकाएं उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed