{"_id":"69ff222f91dba307fd020bcd","slug":"cadets-learned-arms-drill-and-map-reading-at-the-ncc-camp-jind-news-c-199-1-sroh1009-153097-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखी आर्म्स ड्रिल और मैप रीडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने सीखी आर्म्स ड्रिल और मैप रीडिंग
Sun, 10 May 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी20: शिविर में कैडेट्स को निशानेबाजी सिखाते हुए। स्रोत: कैडेट
जींद। खुंगा कोठी में वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, तकनीकी प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। दिन की शुरुआत सीनियर विंग के छात्र एवं छात्रा कैडेट्स की कठिन आर्म्स ड्रिल और जूनियर कैडेट्स की फुट ड्रिल से हुई।
मुख्य सत्र में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने भारतीय सेना में करियर विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। वहीं राजकीय अस्पताल जींद से आईं मिस मनीषा ने स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जानकारी देते हुए व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व को समझाया। दोपहर में इंटर-कंपनी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
शाम को खेल प्रतियोगिताओं में सीनियर छात्र कैडेट्स के बीच वॉलीबॉल, छात्रा कैडेट्स के बीच थ्रोबॉल और जूनियर कैडेट्स के लिए कप रिले रेस आयोजित की गई। शाम की रोल कॉल और एनसीसी गान के साथ दिन का समापन हुआ। इसमें पीआई और सीआई स्टाफ ने कैडेट्स को राइफल को लोड, अनलोड और कॉक करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।