{"_id":"6a1600e65716418c86009e34","slug":"cadets-demonstrated-discipline-at-the-camp-jind-news-c-199-1-sroh1009-154058-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन
विज्ञापन
26जेएनडी09: खुंगा कोठी में कैडेट्स कदमताल का अभ्यास करते हुए। संवाद
- फोटो : Archive
जींद। नेशनल कैडेट्स 15 हरियाणा बटालियन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन कैडेट्स के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिनभर चले कार्यक्रमों में कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सुबह के सत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग के कैडेट्स के लिए कदमताल तथा शस्त्र संचालन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने अनुशासन और समन्वय का शानदार प्रदर्शन किया। दोपहर के सत्र में शिविर कमांडर ने कैडेट्स को सैन्य हथियारों और उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही आधुनिक युद्ध प्रणाली और सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी जानकारी साझा की गई जिससे कैडेट्स के ज्ञान में वृद्धि हुई। सायंकालीन सत्र में अंतर शिक्षण संस्थान सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों में कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शिविर कमांडर कर्नल जगज्योत सिंह दोढ़ी ने कैडेट्स के अनुशासन, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।