फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cabinet minister gave the gift of development works worth Rs 72 crore to Dhamtan Sahib

Jind News: धमतान साहिब को कैबिनेट मंत्री ने दी 72 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister gave the gift of development works worth Rs 72 crore to Dhamtan Sahib
04जेएनडी07: जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। आयोजक
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव धमतान साहिब में आयोजित विशाल ग्रामीण सभा में करीब 72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव के लोगों को जल्द ही भांखड़ा का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सरकार 66 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आई है।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 35 करोड़ रुपये सीवरेज व पाइपलाइन व्यवस्था पर और 31 करोड़ रुपये पानी लाने की आधारभूत संरचना पर खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए गांव की अनाज मंडी के नवीनीकरण पर खर्च हुए दो करोड़ रुपये, धमतान से खरल तक सड़क के विस्तार पर 1.23 करोड़ रुपये, जुलेहड़ा व हरनापुरा तक सड़क निर्माण पर 50 लाख और 40 लाख रुपये समेत अन्य कई विकास कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तुत करीब 90 मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। इनमें स्कूल में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं, चार कमरों का निर्माण, खेल नर्सरी, 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, साइंस और कंप्यूटर लैब, प्राइमरी स्कूल भवन निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने हरियाणवी अंदाज में कहा, भाईचारा बनाए रखना ग्रामीणों का काम है और विकास करवाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी। इस अवसर पर सरपंच संतोष देवी, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, तपा प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह नैन, मंडी प्रधान कृष्ण कुमार, जिला पार्षद गुरमेल सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि विशाल मिर्धा, एडवोकेट मनदीप चहल, राजेश शर्मा, कुलदीप काला, विनय बेलरखां, सुशील नायक, रघबीर सरपंच कलौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed