{"_id":"dd565a02475dd5024719123825bf2414","slug":"by-applying-current-bride-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगाने से नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगाने से नवविवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Mon, 23 Jun 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव दनौदा कलां शनिवार रात करंट लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। दो माह पहले ही गांव दनौदा कलां में शादी हुई थी। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव गंगाटेहड़ी निवासी गीता (19) की गत 20 अप्रैल को गांव दनौदा कलां निवासी दीपक के साथ शादी हुई थी। शनिवार रात करंट लगने से गीता की मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस नरवाना और मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। गीता की मां उर्मिला ने उसकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन गीता को दहेज के लिए तंग कर रहे थे।
डिमांड पूरी न होने पर योजनाबद्ध तरीके से उसकी बेटी की करंट लगाकर हत्या कर दी। करंट कैसे लगा जब उसके बारे में पता किया तो ससुरालीजन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उसने पता किया तो पता चला कि उसकी बेटी को योजना के मुताबिक करंट लगाया गया और उसे एक हादसा बना दिया गया। पुलिस ने उर्मिला की शिकायत पर गीता के पति दीपक, सास कमला, देवर जितेक तथा मनजीत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी एसआई सहदेव ने बताया कि दनौदा कलां में करंट लगाने से महिला की मौत हुई है। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा।