फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buy tricolor flag from postal department for Rs 25

Jind News: डाक विभाग से 25 रुपये में खरीदें तिरंगा झंडा

Sun, 11 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Buy tricolor flag from postal department for Rs 25
10जेएनडी25: डाकघर में आए तिरंगे झंडे को दिखाते हुए। स्वयं
जींद। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार डाक विभाग हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडे बेचेगा। डाक विभाग ने अभी तक छह हजार तिरंगे मंगवाए हैं। इनमें से अभी तक तीन हजार झंडे डाक विभाग की सभी शाखाओं में पहुंच चुके हैं, जबकि तीन हजार झंडे जिला मुख्यालय पर पहुंचे हैं। इन झंडों को विभाग 25 रुपये प्रति झंडा के हिसाब से बेचेगा। तिरंगे की लंबाई 72 सेंटीमीटर और चौड़ाई 48 सेंटीमीटर है।
विज्ञापन


डाकघर में तिरंगा झंडा वितरण के लिए अलग से खिड़की बनाई गई है। लोग डाकघर के साथ ऑनलाइन बुकिंग से भी तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने पर तिरंगा डाक से निर्धारित पते पर 24 घंटे के अंदर पहुंचा दिया जाएगा। हर घर तिरंगा के तहत पिछले तीन वर्षों से डाकघर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पिछले साल भी डाक विभाग ने लगभग छह हजार तिरंगा झंडा लोगों को उपलब्ध करवाए थे। हर घर तिरंगा के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों की छत, दफ्तरों और विद्यालय में झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। डाक विभाग स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों व कॉलेजों में भी तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन


डाकघर में पहुंचे तिरंगे

लोगों में स्वतंत्रता दिवस पर देश की आजादी का जश्न होता है। इसके चलते हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघर में तिरंगा झंडा मंगवाए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक हैं। लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा घर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। तीन साल से डाक विभाग इस मुहिम में योगदान दे रहा है। जो लोग झंडा लेना चाहते हैं व ऑनलाइन भी बुकिंग कर झंडा मंगवा सकते हैं। एक झंडे का मूल्य 25 रुपये निर्धारित किया गया है। -संजीव कुमार, पोस्टमास्टर, डाक विभाग, जींद।

10जेएनडी25: डाकघर में आए तिरंगे झंडे को दिखाते हुए। स्वयं

10जेएनडी25: डाकघर में आए तिरंगे झंडे को दिखाते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed