{"_id":"649b220d381a50e3570ce02a","slug":"businessmen-working-as-a-bridge-between-india-and-canada-karmaveer-saini-jind-news-c-199-1-sroh1009-1868-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-कनाडा के बीच सेतु का काम कर रहे व्यवसायी : कर्मवीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-कनाडा के बीच सेतु का काम कर रहे व्यवसायी : कर्मवीर सैनी
Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारत-कनाडा के बीच यहां के व्यवसायी सेतु का काम कर रहे हैं। ये लोग अपनी हरियाणा की संस्कृति को यहां बढ़ावा देते हैं। जो भी हरियाणवी त्योहार है, उसे बड़े उल्लास से मनाते हैं। ये बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने टोरंटों में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। कनाडा की विपक्षी पार्टी कंजरवेटिव के सीनियर एडवाइजर गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कनाडा में बसे 500 भारतीयों ने भाग लिया। इस दौरान सैनी ने व्यवसायियों से कहा कि जो युवा भारत से कनाडा आते हैं, उनको शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसलिए उनकी मदद करनी चाहिए। आज भारतीय संस्कृति को दूसरे देश भी अपना रहे हैं। योग को आज पूरा विश्व अपना चुका है। सैनी ने कहा कि पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया गए तो आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि आप पूरे संसार में जाने जाते हो। इसी प्रकार अमेरिका के राष्ट्रपति जे बाइडन ने भी कहा कि जहां आप जाते हो, वहां की टिकट पहले ही बुक हो जाती हैं। अमेरिका के सांसद ने लाइन में लग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑटोग्राफ लिए। सैनी ने कहा कि आज भारत 85 देशों को हथियार सप्लाई करता है और 100 देशों को 30 करोड़ कोरोना वैक्सीन देकर एक रिकार्ड बनाया है। इस मौके पर जसविंद्र, नवजोत सिंह, सन्नी ग्रेवाल, अजय विर्क, अमरजीत सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह धालीवाल, कर्ण रंधावा रहे।