फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses not sent to Hisar, Sirsa, Sonipat and Kurukshetra due to less passenger

यात्री कम होने के कारण हिसार, सिरसा, सोनीपत और कुरुक्षेत्र नहीं भेजी गईं बसें

Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Buses not sent to Hisar, Sirsa, Sonipat and Kurukshetra due to less passenger
निदेशालय ने सोमवार से जींद डिपो से हिसार, सिरसा, सोनीपत, कुरुक्षेत्र व रोहतक के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया था। रोहतक के लिए दो बस भेजी गई। वहीं जींद से पंचकूला के लिए 19 मई से लगातार बस चल रही है। इन पांच जिलों में से रोहतक व हिसार के लिए दो बस भेजी जानी थी। वहीं सिरसा, सोनीपत और कुरुक्षेत्र के लिए एक-एक बस चलाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को रोहतक के लिए एक बस सुबह साढ़े सात बजे व दूसरी साढ़े दस बजे भेजी गई। सुबह साढ़े सात बजे रोहतक भेजी गई बस में कुछ 26 यात्री गए। इसमें से 17 यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवा रखी थी, वहीं नौ यात्रियों को काउंटर से ही टिकट दिया गया। इसके बाद सुबह साढ़े दस भेजी रोहतक के लिए भेजी गई बस में कुल 15 यात्री रोहतक गए। इसमें से 13 यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवाया था। दो यात्रियों को काउंटर से ही टिकट दिया गया। वहीं रोहतक से वापस आते समय भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। रोहतक से जींद आते समय एक बस में तीन यात्री व दूसरी बस में दो यात्री ही जींद आए। वहीं हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र व सिरसा के लिए एक या दो ही यात्रियों ने टिकट ऑनलाइन बुक करवाया था। कम यात्री होने के कारण इन रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया। बस नहीं जाने के कारण यात्रियों को पैसे रिफंड होने की बात कहकर उन्हें बस स्टैंड परिसर से लौटा दिया गया।
विज्ञापन

सीट बचने पर मौके पर ही यात्रियों को दिया जा रहा टिकट
एक बस में 30 यात्री सफर कर सकते हैं। 20 से 25 यात्री होने पर बस को ऑन रूट भेजा जाता है। अगर किसी बस में सीट बचती है तो जो यात्री बस स्टैंड परिसर में आता है कर्मचारियों को बोलकर उसे ऑनलाइन टिकट उपलब्ध करवाया जाता है। अभी यात्रियों की संख्या कम है। ज्यादा यात्री होने पर यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के के तहत ज्यादा बसों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed