फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Burning of stubble reduces soil fertility: SDM

पराली जलाने से घटती है मिट्टी की उर्वरता : एसडीएम

Sat, 23 Nov 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Burning of stubble reduces soil fertility: SDM
22जेएनडी17: किसानों को जागरूक करती एसडीएम डॉ. किरण सिंह।
उचाना। एडीएम डॉ. किरण सिंह ने शुक्रवार को डूमरखा गांव में पराली प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को पराली जलाने के दुष्परिणामों से अवगत करवाया और पराली प्रबंधन के लिए प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से न केवल वायु प्रदूषण होता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी घटती है। यह समस्या स्थानीय पर्यावरण के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए कई योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराए है। जिनका उपयोग कर किसान इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने किसानों को पराली के वैकल्पिक उपयोग, जैसे जैविक खाद बनाने और पशु चारे के रूप में उपयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने की बजाय इसका सही उपयोग करने से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों को पराली प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनरी, जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्ट्रॉ रीपर के उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार इन उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है, ताकि छोटे और मझोले किसान भी इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने की बजाए इन तकनीकों का इस्तेमाल करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed