फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   burned lrady body, found, police, crime, jind

खेत में अज्ञात महिला का अधजला शव मिला

Sat, 18 Jun 2016 12:30 AM IST
jind
jind Updated Sat, 18 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
burned lrady body, found, police, crime, jind
शव के पास पहुंचे पुलिस एएसपी वसीम अकरम। - फोटो : bureau
 गांव कलौदा कलां के खेतों में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एएसपी वसीम अकरम और सदर थाना एसएचओ सोमबीर ढाका मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम के अनुसार शव महिला का है, लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार कलौदा गांव के सरपंच बलबीर ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह कलौदा कलां गांव के रमजान अपने खेत में गए तो किसी ने खेत में लगे लकड़ियों के ढ़ेर में आग लगा रखी थी। लकड़ियां जलकर राख हो चुकी थी और बीच में एक अधजला शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण रमजान के खेतों में पहुंचे, लेकिन कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव के पास मिले मोबाइल के पार्ट्स
जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कलौदा के सरपंच बलबीर ने सूचना दी कि गांव के रमजान के खेतों में पड़ी लकड़ियों के बीच पड़े शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहां पर कुछ मोबाइल फोन के पार्ट भी बरामद हुए हैं जो जले हैं।
विज्ञापन


हत्या कर शव को जलाने का मामला दर्ज
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि गांव के सरपंच के बयान पर हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहां घटना स्थल पर जो भी जले हुए अवशेष मिले हैं उन सब को एकत्रित कर लिया गया है। वहां पर कुछ मोबाइल फोन के पार्ट भी बरामद हुए हैं जो जले हुए हैं। वीरवार रात को घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed