{"_id":"576448c74f1c1b591811bc44","slug":"burned-lrady-body-found-police-crime-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":" खेत में अज्ञात महिला का अधजला शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में अज्ञात महिला का अधजला शव मिला
jind
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
शव के पास पहुंचे पुलिस एएसपी वसीम अकरम।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कलौदा कलां के खेतों में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एएसपी वसीम अकरम और सदर थाना एसएचओ सोमबीर ढाका मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। घटना स्थल पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम के अनुसार शव महिला का है, लेकिन इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार कलौदा गांव के सरपंच बलबीर ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह कलौदा कलां गांव के रमजान अपने खेत में गए तो किसी ने खेत में लगे लकड़ियों के ढ़ेर में आग लगा रखी थी। लकड़ियां जलकर राख हो चुकी थी और बीच में एक अधजला शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण रमजान के खेतों में पहुंचे, लेकिन कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शव के पास मिले मोबाइल के पार्ट्स
जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव कलौदा के सरपंच बलबीर ने सूचना दी कि गांव के रमजान के खेतों में पड़ी लकड़ियों के बीच पड़े शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। वहां पर कुछ मोबाइल फोन के पार्ट भी बरामद हुए हैं जो जले हैं।
हत्या कर शव को जलाने का मामला दर्ज
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि गांव के सरपंच के बयान पर हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहां घटना स्थल पर जो भी जले हुए अवशेष मिले हैं उन सब को एकत्रित कर लिया गया है। वहां पर कुछ मोबाइल फोन के पार्ट भी बरामद हुए हैं जो जले हुए हैं। वीरवार रात को घटना को अंजाम दिया गया है।