Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bullet bike's loud silencer destroyed with road roller

Jind News: बुलेट बाइक के मॉडिफाई साइलेंसर रोड रोलर से किए नष्ट

Fri, 04 Apr 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bullet bike's loud silencer destroyed with road roller
04जेएनडी22-यातायात पुलिस थाना में बुलेट के साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट करते हुए। स्रोत पुलिस - फोटो : हादसे की जानकारी करती पुलिस।
जींद। पुलिस ने 54 बुलेट बाइकों में मॉडिफाई साइलेंसरों को जब्त कर रोड रोलर से नष्ट कर दिया। साल 2024 से 25 के बुलेट पटाखा के चालानों से लगभग नौ लाख सात हजार रुपये का राजस्व भी पुलिस ने जमा करवाया है। मॉडिफाई साइलेंसर तेज आवाज करते हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शहर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस तरह के मॉडिफाई साइलेंसर न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि यातायात नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। पुलिस ने युवाओं से आह्वान किया कि बाइक में पटाखा साइलेंसर लगवाया तो उन्हें सख्ती से निपटा जाएगा। पटाखा वाले साइलेंसर बाइक से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। वहीं ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है। साथ ही हृदय के मरीजों को भी परेशानी होती है। बराबर में इस तरह बाइक के आने पर दूसरा वाहन चालक डर जाता है जैसे कि उन पर किसी ने फायरिंग कर दी है। ऐसे में कई हादसे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


वर्जन

बुलेट बाइक के करीब 54 परिवर्तित साइलेंसर को रोड रोलर से नष्ट किए हैं। उन बाइकों के करीब नौ लाख सात हजार रुपये के चालान किए हैं। वहीं अलावा नरवाना और सफीदों में भी 50 बुलेट बाइक को जब्त किया है। उनके साइलेंसरों को भी नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--शमशेर सिंह, प्रभारी, यातयात पुलिस थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed