फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BS-3 vehicle, not found, second day, consumers, returned, jind

दूसरे दिन नहीं मिले बीएस-3 वाहन, मायूस लौटे उपभोक्ता

Sat, 01 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 01 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
BS-3 vehicle, not found, second day, consumers, returned, jind
एक बाइक शोरूम पर पहुंचे लोग - फोटो : jind
बीएस-3 वाहनों को खरीदने के लिए टू-व्हीकल शोरूम के बाहर दिनभर शुक्रवार को भी लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि एजेंसियों के शोरूमों में सुबह से ही आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लगा था, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर अपने चहेतों और ब्लैक पर वाहन देने के आरोप भी लगाए। इस दौरान पुलिस को भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस-3 वाहनों पर प्रतिबंध लगाने से देशभर में कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में 20 हजार तक छूट दे दी। इससे हर तरफ लोगों में वाहन खरीदने के होड़ मची रही। स्कीम नंबर छह में तो होंडा शोरूम मालिक ने अपना शोरूम दिनभर बंद रखा। फिर भी लोग वाहन खरीदने की आस में खड़े रहे। शुक्रवार को टू-व्हीकल का स्टॉक जिलेभर में खत्म बताया गया।
विज्ञापन


पंजीकरण खिड़की पर दिखा असर
इसका असर लघु सचिवालय में वाहन पंजीकरण खिड़की पर भी देखा गया। यहां पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने खिड़की समय से पहले बंद करने के आरोप लगाया और एसडीएम सतबीर कुंडू से मिले। वहीं, एसडीएम ने कहा कि सोमवार को भी लोग अपने वाहनों की पासिंग करवा सकेेंगे। इसके बाद लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सुबह से लाइन में खड़ा हूं लेकिन अभी तक वाहन की पासिंग नहीं हो पाई हैं। इससे काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। 
अमित, उपभोक्ता

सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े हैं। जब पासिंग का समय आया तो कर्मचारी ने कहा कि आप सोमवार को आएं, आज पासिंग नहीं होगी। 
संदीप, उपभोक्ता

सुबह से वह बाइक खरीदने के लिए आए हैं। लेकिन शोरूम बंद मिला। ये भी नहीं बता रहे की बाइक का स्टॉक बचा है या नहीं।
प्रमोद खान, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed