फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brother guarded, entered the house himself and raped the woman

भाई ने की पहरेदारी, खुद घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 17 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother guarded, entered the house himself and raped the woman
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म किया जबकि आरोपी के भाई ने घर के बाहर पहरेदारी की। घटना सात अक्तूबर 2021 की है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में अब शिकायत दी है। मामले में महिला पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सात अक्तूबर 2021 को दोपहर में वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया। युवक नेे अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने घटना के समय घर के बाहर पहरा दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसे इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसको लेकर वह अब तक चुप रही। जांच अधिकारी एएसआई अनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed